फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: 25 फरवरी को होगी राष्ट्र स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। एडवांस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एवं समाज सेवी सैय्यद मुनीर सईद की ओर से मिस्टर नॉर्थ इंडिया राष्ट्र स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन 25 फरवरी को पुरकाजी के मियां नसीम बैंक्वेट हॉल सभागार में कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मुनीर सईद ने अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि नॉर्थ इंडिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होगी। जिसमें करीब 10 राज्यों के पुरुष व महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में चेयरमैन एबीबीए उत्तर प्रदेश पंकज त्यागी व कामेश्वर त्यागी, नेशनल जज आईबी बीएफ तनवीर खान, सेक्रेटरी आईबी राशिद काजी अतिथि रहेंगे।
प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर और मास्टर बॉडी बिल्डिंग श्रेणी को भी शामिल किया है। जीते गए प्रतिभागियों को 21 हजार रुपये और प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे प्रत्येक बॉडी बिल्डर को गिफ्ट हैंपर एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन नसीम मियां, मोहसिन मलिक, अख्तर हसन, राजा कुरैशी, आलम मेंबर, नदीम सेफ, दिलशाद झोझा, हुजैफा प्रधान, सोनू, सलामत, जहीर अख्तर, शाहनवाज, नदीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें