फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगे में केंद्र को पूरा सहयोग देंगे

Mon, 03 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गंगा शुद्ध होनी चाहिए। गंगा की शुद्धि के लिए उन्होंने कई योजनाएं चलाई हैं। केंद्र की नमामि गंगे योजना में उत्तराखंड सरकार पूरा सहयोग करेंगी। बरसात का पानी रोकने के लिए एक हजार जलाशय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


रामपुर तिराहे पर पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऋषिकेश में गंगा का जल शुद्ध है। हरिद्वार में शुद्ध गंगा जल देने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। गंगा के शुद्धिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।

पहाड़ों में बरसात के पानी के संचयन को लेकर उन्होंने कहा कि हम एक हजार जलाशय बनाने के लिए काम कर रहे हैं। संसाधनों की कमी के कारण हम बरसात का पानी संचय नहीं कर पा रहे हैं। यह पानी गंगा-यमुना के जरिये समुद्र में बेकार चला जाता है।
विज्ञापन


इसमें हमने केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोली चलाने वालों का सजा नहीं मिलने से वे चिंतित हैं। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि रामपुर तिराहे के आरोपियों को सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें