फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सपा नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। कस्बे के एक सपा नेता पर विवाहिता ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि कस्बे के एक सपा नेता के उसकी मां से अवैध संबंध है। मां की गैर मौजूदगी में सपा नेता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सपा नेता ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने भी ट्वीटर के माध्यम से कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दी, वही पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सपा नेता जावेद का कहना है कि उक्त विवाहिता पहले भी दो मामलों में पांच युवकों के खिलाफ इसी प्रकार का मुकदमा दर्ज करा चुकी। उन मामलों में सपा नेता ने फैसला कराया था, तभी से यह उनसे रंजिश रखती है। समाज में उसकी छवि धूमिल करने के लिए उस पर बे बुनियाद आरोप लगाए जा रहें है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें