फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जौली से लापता युवती का गंगनहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी को घर से कहीं चली गई थी युवती पूजा
विज्ञापन

शव बुधवार को दाहखेड़ी गंगनहर की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली से लापता युवती का शव बुधवार को दाहखेड़ी गंगनहर की झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी वेदपाल की बेटी पूजा एक जनवरी को घर से कहीं चली गई थी। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर सिखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव गंगनहर दाहखेड़ी की झाड़ियों में फंसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयासों के बाव उसकी पहचान भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी पूजा के रूप में हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना देकर परिजनों को बुला लिया गया। वेदपाल ने बताया कि पूजा एक जनवरी को घर से कहीं चली गई थी। फाेरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें