फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से सीधी लडाई, अभी से करें निकाय चुनाव की तैयारी: मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मल्हूपुरा स्थित सपा यूथ ब्रिगेड के सदर विधानसभा अध्यक्ष मोहसीन मलिक के आवास पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। खतौली सीट पर जीत के बाद सपा गठबंधन का अगला लक्ष्य नगर निकाय के चुनाव में मजबूती से लड़कर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर विजय हासिल करना है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर चुनाव लड़वाना है। सपा गठबंधन की सीधी लड़ाई भाजपा से है। इसलिए अभी से सभी कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। नौशाद मलिक, मोहसीन डैनी, अलीम सिद्दीक़ी, शमशेर मलिक, राशिद मलिक, नौशाद अहमद, नूर हसन सलमानी, रवि कुमार, मैनुद्दीन मलिक, मुंतजिर मलिक, वसीम राणा, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें