मुजफ्फरनगर। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहनंद राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में हिंदू बचाओ मोर्चे का गठन किया गया है। गठन का उद्देश्य हिंदुओं को जागृत करना और एक मंच पर लाना है। कहा कि हिंदू बचेगा तभी सनातन धर्म बचेगा। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि आज हिंदुओं को स्वामी के साथ अपनी आवाज उठानी होगी। इस मौके पर संजय अरोरा, प्रवीण जैन, सोनू महेश्वरी, सरदार जागरण सिंह, संजीव मलिक, अंकित पाल, रवि कश्यप, राजकुमार गर्ग, संदीप अरोरा आदि मौजूद रहे।