फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तुलसीपुर में बत्तीस मान के भंडारे का समापन, साधु-संत लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
-बत्तीस मान का भंडारा तीन दिन तक चला
विज्ञापन

- मान-सम्मान के साथ विदा हुए साधु-संत



-बृहस्पतिवार को आए थे मुख्यमंत्री योगी







संवाद न्यूज एजेंसी



खतौली / जानसठ (मुजफ्फरनगर)। खतौली तहसील के गांव तुलसीपुर में स्थित शिव गोरखनाथ मंदिर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बत्तीस मान भंडारे का शुक्रवार को समापन हो गया। मान धारियों का मान निकाला गया। साधु-संतों को मान-सम्मान देकर विदा किया गया।




गांव तुलसीपुर के शिव गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी संध्यानाथ जी की ओर से श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन महंत श्री ध्यानानाथ जी का बत्तीस मान भंडारे का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन 24 मई, 25 व 26 मई तक चला। इस बत्तीस मान भंडारे के आयोजन में राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से काफी संख्या में साधु-संत पधारे।
विज्ञापन

भंडारे के दूसरे दिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में गुरु गोरखनाथ की पूजा की थी। तीसरे और अंतिम दिन गोरक्ष टीला गोगमेड़ी के पीठाधीश्वर बालयोगी महंत रूपनाथ महाराज ने बताया बृहस्पतिवार की शाम तुलसीपुर मंदिर के महंत संध्यानाथ को गोरखपुर मठ की ओर से चादर रस्म की गई। साधु-संतों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मानधारियों का मान निकाला गया। इस प्रकार के भंडारे करने वाले 142 मानधारियों का सम्मान किया गया। इसके बाद भंडारे का समापन किया गया। समापन के बाद सभी साधु-संत रवाना हो गए।


इस दौरान योगी महासभा के महंत नरहरिनाथ महाराज, जोगी ढाणा लोहरू के पीठाधीश्वर महंत केशवनाथ महाराज, सिरसा मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुंदर राईनाथ महाराज, नोहर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत पंचमनाथ महाराज, गोरक्ष टीला गोगमेड़ी के पीठाधीश्वर बालयोगी महंत रूपनाथ महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विधायक मदन भैया भी शिव गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे







जानसठ। खतौली विधानसभा के रालोद विधायक मदन भैया भी बत्तीस मान भंडारे के समापन पर गांव तुलसीपुर में स्थित शिव गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। विधायक ने मंदिर के महंत योगी संध्यानाथ जी से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरशाद गुर्जर, संजय तुलसीपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें