फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीनाक्षी स्वरूप ने ली शपथ, किया विकास का वादा

विज्ञापन
शपथ ग्रहण के बाद पलिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप को को हार पहनाकर स्वागत करते सभासद।
विज्ञापन
- चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और 55 सभासदों को शपथ दिलाई
विज्ञापन


- केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव हुए शामिल




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और 55 सभासदों का भव्य समारोह में शपथ ग्रहण कराई गई। चेयरपर्सन ने कहा कि शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्यो को रफ्तार देगी।
टाउन हॉल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने करीब 12:21 बजे चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सत्यनिष्ठा एवं पद की शपथ दिलाई। इसके पश्चात चेयरपर्सन ने अपने बोर्ड में निर्वाचित 55 सदस्यों को पांच चरणों में शपथ दिलाई। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाशभी शामिल हुए। शपथ के बाद मीनाक्षी स्वरूप अपने कार्यालय में पहुंची और यहां पर दोनों मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पालिका के ईओ हेमराज सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पालिका के मीटिंग हॉल में मीनाक्षी स्वरूप ने निर्वाचित सदस्यों से परिचय बैठक की और शहर के विकास में सहयोग मांगा। समारोह की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष चंद शर्मा ने की। इस मौके पर एमएलसी वन्दना वर्मा, पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चेयरपर्सन के पति गौरव स्वरूप, पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, सतपाल पाल, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, उद्यमी राकेश बिन्दल, सतीश गोयल, भीमसेन, सौरभ स्वरूप बंटी, विपुल भटनागर, चमन वाल्मीकि, विकास गुप्ता और शलभ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें