फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mzaffarnagar: दो युवकों ने मिस्त्री को छत से फेंका, दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 23 Sep 2024 01:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो युवकों ने मिस्त्री को छत से नीचे फेंक दिया।मिस्त्री का शव सड़क पर पड़ा देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटवी की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने खालापार निवासी मिस्त्री अकबर (55 )को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अकबर की शामली बस अड्डे के पास ट्रैक्टर की मरम्मत करने की दुकान है। वह रात में दुकान पर ही सोता था। सोमवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने उसकी दुकान से कुछ दूरी पर एक अन्य दुकान के बाहर उसका शव पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी गई।  परिजन माैके पर पहुंचे और शव घर ले गए।

परिजन शव सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि अकबर को दो युवकों ने पड़ोसी दुकान की छत से  फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो युवक सीसीटीवी में मिस्त्री को छत से फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। परिजनो ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें