इसी दौरान एक महिला ने सेल्समैन को दूसरी तरफ काम में उलझा देख कर दो जोड़ी चप्पल अपने बैग में रख ली और एक जोड़ी चप्पल कपड़ों में छिपा ली। महिला की यह हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
महिलाएं बिना खरीदारी किए हुए ही वापस लौट गई। बाद में सीसीटीवी देखने प चोरी का पता चला। शोरूम मैनेजर संदीप दूबे ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना रविवार की है। मंगलवार को जानकारी दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। बाजार में लगे सीसीटीवी भी देखे जा रहे है।