फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा बीवी: पहले शौहर की हत्या, फिर गड्ढे में दबाई लाश, देवर के साथ रात में पकड़ी गई थी रंगे हाथ

Thu, 15 Jun 2023 09:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Murder Case : बीवी ने देवर के साथ मिलकर अपने ही शौहर को मार डाला। इतना ही नहीं, उसके बाद लाश को गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिसका हाथ थामकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया, अब उसी पति को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं पति की हत्या करने बाद उसकी लाश को गड्ढे में दबा दिया।

विज्ञापन


आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि आखिर पत्नी ने ऐसा क्यों किया। आगे विस्तार से जानिए हत्या का यह पूरा मामला।

ये है मामला
मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र के गांव मांडला में प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर महिला ने सौतेले देवर के साथ मिलकर शौहर की हत्या कर दी। शव को निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में दबा दिया। परिजनों और पुलिस ने दोनों के साथ सख्ती की तो वारदात स्वीकार की। गड्ढे से शव निकलवाया गया।

करीब 16 वर्ष पूर्व पुरकाजी निवासी आसिया की शादी गांव मांडला निवासी साकर अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ समय से आसिया का अपने सौतेले देवर सुहेल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पांच जून की रात साकर ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था, जिस पर परिवार में झगड़ा हुआ था। छह जून को सागर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसके भतीजे असलम ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: बुझे तीन घरों के चिराग, हर तरफ मचा कोहराम, सदमे में तीनों परिवार
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिवार ने आसिया और सुहेल के साथ सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान के गड्ढे से शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

सीओ सदर यतेंद्र नागर और नायब तहसीलदार राजीव त्यागी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता फरीद अहमद की तहरीर पर आसिया और सुहेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें