फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत्, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 04 Aug 2021 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बताया गया कि तावली निवासी 52 वर्षीय हशमती पत्नी यूनुस गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोई माता के पद पर कार्यरत थी। दोपहर में वह स्कूल से अपने घर जा रही थी। सड़क पार करते समय एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
मौके पर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने हादसे के बार महिला का शव मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन शव नहीं उठने दिया गया। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, ग्रामीणों की मांग पूरी करने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया। 

जानकारी के अनुसार शाहपुर थानाक्षेत्र के गांव तावली में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठने दिया। ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर बड़ौत मार्ग पर गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की, ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर अंकुश लग सके। 
विज्ञापन


बताया गया कि तावली निवासी 52 वर्षीय हशमती पत्नी यूनुस गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोई माता के पद पर कार्यरत थी। दोपहर में वह स्कूल से अपने घर जा रही थी। सड़क पार करते समय एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। 

सिर सड़क में लगने से हशमती की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। बाद में शाहपुर और बुढ़ाना थाना प्रभारियों ने ग्रामीणों को गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित में भेजने और मांग पूरी कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें