फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार कर सकता है पल-पल बदलता मौसम

विज्ञापन
सर्दी में ऊनी कपडों में गंतवय को जाती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कभी तेज धूप और फिर अचानक सर्दी, पल-पल बदल रहा मौसम स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि एहतियात नहीं बरतने पर यह बीमारी का कारण बन सकता है। खासतौर से बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है।
विज्ञापन

करीब चार दिन से दिन में अच्छी धूप निकल रही थी। दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और रात का तापमान पांच डिग्री के आसपास रहा। रविवार को भी सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए। धूप निकलने के बावजूद तापमान कम ही रहा। मौसम का यह मिजाज स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर लोकेश चंद गुप्ता बताते हैं कि ज्यादा सर्दी हृदय रोगियों के लिए परेशानी कर देती है। लेकिन दिन में गर्माहट और रात में तेज ठंड से भी शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। ज्यादा ठंड होने से धमनियां सिकुड़ जाती हैं और रक्त गाढ़ा हो जाता है। इसके चलते ब्रेन हैमरेज एवं हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। उनका कहना है कि धूप निकलने के कारण लोग दिन में गर्म कपड़े उतार देते हैं लेकिन मौसम में ठंड का असर बरकरार है। इससे वह ठंड की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों को भी निमोनिया, विंटर डायरिया जैसी बीमारी हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। धूप को देखकर गर्म कपड़े न उतारें। मौसम थोड़ी-थोड़ी देर बाद बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें