फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: विजिलेंस टीम ने घूसखोर जेई को रंगेहाथ पकड़ा, किसान से मांगी 30 हजार की रिश्वत 

Fri, 08 Jan 2021 02:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेरठ से आई विजिलेंस टीम ने पमनावली बिजलीघर पर तैनात जेई मोहर सिंह को खतौली रेलवे स्टेशन के पास से किसान से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई ने पीड़ित किसान से नलकूप का कनेक्शन जोड़ने के लिए 30 हजार की रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस टीम आरोपी जेई को खतौली कोतवाली ले गई है। पकड़े गए आरोपी जेई से टीम से पूछताछ में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


मेरठ से आई विजिलेंस टीम की प्रभारी रेणुका सिंह के नेतृत्व में टीम एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को खतौली रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची। विजिलेंस टीम ने मौचड़ी गांव निवासी पीड़ित किसान अंकित से रिश्वत के रूप में 30 हजार रुपये लेते समय पमनावली बिजलीघर पर तैनात जेई मोहर सिंह, निवासी गांव मंसौली, थाना उभेती जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।

जेई मोहर सिंह से टीम ने रिश्वत के 30 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। टीम आरोपी जेई को लेकर खतौली कोतवाली पहुंची। जेई को एक कमरे में बैठाकर उससे पूछताछ की गई। जेई की गिरफ्तारी की सूचना विद्युत निगम के एक्सईएन को भी काफी देर बाद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस टीम प्रभारी रेणुका सिंह ने बताया कि किसान अंकित पर विद्युत बिल बकाया होने के कारण जेई ने नलकूप को कनेक्शन काट दिया था, जिसे जोड़ने के लिए जेई द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग की हेल्पलाइन पर की गई थी।

शिकायत प्राप्त होने पर सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर मेरठ के पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शाम करीब चार बजे जेई मोहर सिंह को पीड़ित किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों रेलवे स्टेशन खतौली से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी जेई के खिलाफ खतौली कोतवाली में धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में प्रभारी रेणुका सिंह के साथ इंस्पेक्टर केपी सिंह, गणेश चंद जोशी, पुष्पा गर्ग, नीलम सिंह के अलावा कास्टेबल सुशील कुमार, अरूण सिंह, यशपाल, राकेश कुमार राजवीर सिंह आदि शामिल थे। 

विभागीय कार्रवाई भी होगी
विद्युत निगम के एक्सईएन खतौली सोनम सिंह का कहना है कि पमनावली बिजलीघर पर तैनात जेई मोहर सिंह को रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें