फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती

Sat, 12 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय सीनियर वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर की टीम ने जीती। शामली की टीम दूसरे और सहारनपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों के आधार पर राज्य स्तरीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुजफ्फरनगर की टीम प्रथम, शामली द्वितीय तथा सहारनपुर टीम तृतीय स्थान पर रही।

राज्य स्तरीय की टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर से सोनू, निखिल, अनुज, रोहित बालियान, आकाश, शिवम देशवाल, शामली से ललित, अमन, रिकेंद्र, निशंात तथा सहारनपुर से विक्की सैनी, शिवकुमार गुप्ता का चयन हुआ।
विज्ञापन


खेल शिक्षक इच्छा राम ने बताया कि चुनी गई टीम 20 अक्तूबर को फैजाबाद में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता कराने में अक्षय कुमार, ओमपाल, सत्यकाम तोमर, अरुण कुमार, राकेश कुमार, नगेंद्र सिंह, विपिन कुमार, अमित कुमार आदि  शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें