फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, आमने-सामने की भिड़ंत में आई धमाके जैसी आवाज

Thu, 31 Jul 2025 10:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जौला गांव निवासी सलमान और उसके रिश्ते का चाचा अब्दुल बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। गांव के पास ही हादसा हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सलमान और अब्दुल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना क्षेत्र के कांधला मार्ग पर जौला गांव के पास ईको कार की टक्कर से बाइक सवार सलमान और उसके रिश्ते के चाचा अब्दुल की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और हादसे पर नाराजगी जताई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

 

जौला गांव निवासी सलमान (20) पुत्र जाहिद अपने रिश्ते के चाचा अब्दुल (22) के साथ बाइक पर सवार होकर कांधला की ओर से गांव लौट रहा था। रात करीब आठ बजे बुढ़ाना से कांधला की ओर जा रही ईको गाड़ी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
 

मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस और जौला गांव में जानकारी दी। सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ ग्रामीण एक मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। पहले ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सीओ गजेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
 
विज्ञापन

जौला में गम, दोनों के बीच थी गहरी दोस्ती
हादसे के बाद जौला गांव में गम का माहौल है। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजे लगते थे, लेकिन दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर कांधला रोड स्थित खेतों में घूमने गए थे। इस दौरान तेज गति से आई ईको गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें