फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी दो बहनें और मौत की वजह मोबाइल... गले नहीं उतर रही बात, आखिर क्या है सच?

Fri, 24 Jan 2025 12:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

दोनों बहनों की मौत की वजह संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब पुलिस पिता को थाने बुलाकर पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन
मनीषा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़मलपुर सागड़ी की सगी बहनें काजल और मनीषा कबड्डी की माहिर खिलाड़ी थीं। दोनों ने नेशनल यूथ गेम्स में धमाल मचाया था। अब सिर्फ मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर दोनों ने जान दे दी, यह बात हर किसी को खटक रही है। पुलिस मामले के हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
किसान शौकीन की बेटियों को कबड्डी का शौक था। परिवार ने पढ़ाई से लेकर खेल के मैदान तक आगे बढ़ाने का काम किया। दोनों बहनें बुढ़ाना के डिग्री कॉलेज में पढ़ रही थीं। पिछले साल हुई नेशनल कबड्डी में एक साथ खेलीं और ट्रॉफी भी जीती थी। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों में से एक का मोबाइल खराब होने पर विवाद शुरू हो गया। परिजनों से मोबाइल की मांग की गई, लेकिन परिवार ने कुछ दिन इंतजार करने के लिए कह दिया। इसके बाद दोनों बारी-बारी से मोबाइल प्रयोग कर रही थीं।
 

पुलिस तलाश रही हर सवाल का जवाब
फुगाना थाने की पुलिस को अनहोनी की सूचना दी गई थी। पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि अगर दो मौत एक साथ हुई थीं तो जानकारी क्यों नहीं दी गई। वजह सिर्फ मोबाइल है या कुछ और। एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि युवतियों के पिता से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

गांव में खामोशी, पुलिस ने पिता को बुलाया थाने
दो बहनों की मौत के मामले में गांव में पूरी तरह खामोशी है। ग्रामीण कुछ भी कहने से बचते रहे। उधर, पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए खिलाड़ियों के पिता शौकीन को थाने बुलाया और जानकारी ली। एसपी देहात ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात तक जानकारी जुटाई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें