फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना में तैनात दो इंजीनियर की मौत, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 10 Nov 2025 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार तमिलनाडु निवासी अविनेश और रामानुजन को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
अविनेश और रामानुजन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर देर शाम बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे दो इंजीनियरों की बाइक में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों इंजीनियर तमिलनाडु निवासी अविनेश (26), रामानुजन (29) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

 

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन में कार्यरत दो इंजीनियर अविनेश (26) पुत्र शंकर निवासी तिरुपुर तमिलनाडु तथा उसका साथी माधव रामानुजन पुत्र पार्थ सिरदी निवासी तिरुनेलवेली तमिलनाडु बाइक पर सवार होकर मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
 

देर शाम नेशनल हाईवे पर धौला पुल के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर वाहन को लेकर उसका चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके शव मोर्चरी भिजवा दिए।
 
विज्ञापन

काफी प्रयासों के बाद पुलिस दोनों की पहचान करा पाई। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दोनों युवक तीन साल से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन परियोजना में इंजीनियर के रूप में तैनात थे। माधवन विवाहित थे। वह साइट इंजीनियर थे। जबकि अविनेश अविवाहित थे और टेस्टिंग इंजीनियर थे। वह दोनों मुजफ्फरनगर की नई मंडी भरतिया कॉलोनी में रह रहे थे। मंसूरपुर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

ये भी देखें...
दिल्ली में धमाका: मेरठ, बिजनौर, शामली, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर में अलर्ट; बस-रेलवे स्टेशन और होटलों में चेकिंग    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें