फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मोबाइल खरीदने पर यहां मुफ्त में मिल रहा टमाटर, दो ईयर बड्स भी फ्री दे रहा विक्रेता

Thu, 20 Jul 2023 11:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टमाटर के दामों में हुई वृद्धि को व्यापारियों ने अपने प्रचार का माध्यम भी बना लिया है।
विज्ञापन
टमाटर Tomato - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टमाटर के दामों में हुई वृद्धि को व्यापारियों ने अपने प्रचार का माध्यम भी बना लिया है। एक मोबाइल विक्रेता ने मोबाइल खरीद पर एक किलो टमाटर के साथ अन्य लुभावने गिफ्ट देने की घोषणा की है। अब तक कई ग्राहक फ्री में टमाटर ले चुके हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला श्यामपुरी स्थित टेलीकाॅम के प्रोपराइटर अंकुश और दीपक ने ग्राहकों को लुभाने का नया तरीका खोज लिया। टमाटर के दाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम होते ही मोबाइल खरीद पर एक किलो टमाटर और दो ईयर बड्स् उपहार में देने शुरू किए हैं।

दुकानदार अंकुश का कहना है कि टमाटर के भाव आसमान को छू रहे थे। इसी वजह से मोबाइल के साथ टमाटर और ईयर बड्स उपहार में दिए। एक सप्ताह में वे शादाब, मुकुल, विशाल, पुनीत आदि ग्राहकों मोबाइल की बिक्री इस स्कीम के तहत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें