फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: लुहसाना में बुखार से तीन की मौत, 20 से अधिक बीमार, अस्पतालों में करा रहे उपचार

Tue, 01 Nov 2022 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के लुहसाना गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में बुखार के 20 से भी ज्यादा मरीज हैं जो अलग अलग अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि तीनों लोगों को मौत डेंगू से हुई है, ऐसे में गांव में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के लुहसाना गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गांव में 20 से अधिक ग्रामीण बीमार है। तीनों मौत डेंगू से होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

लुहसाना गांव निवासी उमेश (50) पुत्र बीरसेन, निरंजन (55) पुत्र राजाराम और जूली (30) पत्नी प्रवेश को पिछले कई दिन से बुखार आ  रहा था। परिजनों ने तीनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार देर रात तीनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Ganga Snaan 2022: गंगा की रेती पर बसने लगा तंबुओं का शहर, सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत के बाद दहशत बन गई। ग्रामीण अनुज राठी ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप जारी है। वर्तमान में बीस से अधिक लोग बीमार है, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें