फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बैंककर्मी से लूट का प्रयास करने वाले बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे, पैर में लगी गोली

Wed, 14 Sep 2022 11:25 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुज़फ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के गांव स्याली से कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैक के कर्मचारी से तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आज सुबह तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
 
विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में गांव स्याली से कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैक के कर्मचारी से मंगलवार को नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास कर बैंककर्मी की जान लेने का प्रयास किया था। बुधवार सुबह बदमाशों के क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी लगने पर पुलिस ने घेराबंदी की।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर बंधन बैंक के कर्मचारी से स्याली गांव के जंगल में लूट का प्रयास करने वाले बदमाश मुठभेड़ में दबोचे गए। आज सुबह जमालपुर-गंगनहर पटरी पर मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार बदमाश गोविंद निवासी अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़ पैर में गोली लगने से  घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने अंकित निवासी नीमका थाना परीक्षितगढ़ और यशपाल यादव निवासी गांव मटोरा थाना मवाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक कारतूस, दो चाकू बरामद किए हैं।

बता दें कि मंगलवार को रामराज थानाक्षेत्र के गांव स्याली से बैंक कर्मचारी कलेक्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे तीन बदमाशों ने रोक लिया और हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मी ने मारपीट की और फायरिंग कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।  बैंक कर्मचारी ने गन्ने के खेत मे घुसकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। 

बताया कि बैंककर्मी खेतों के बीच से होता हुआ जान बचाकर गांव में पहुंचा और आप-बीती सुनाई। खबर मिलते ही ग्रामीण  एकत्र हुए और पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंककर्मी से पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। बुधवार को पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें