फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत, पत्नी व बेटी घायल, तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 07 Mar 2025 11:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी देर रात गुरुवार बाइक से अपने गांव जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में शिक्षक की माैत हो गई जबकि पत्नी व बेटी घायल हो गईं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी देर रात गुरुवार बाइक पर अपने गांव जा रहे शामली के गांव बंतीखेडा निवासी शिक्षक देशपाल (45) की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पत्नी व बेटी हादसे में घायल हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शामली जनपद के गांव बनती खेड़ा निवासी देशपाल अपनी पत्नी सुशीला व बेटी आयुषि (15) के साथ मुजफ्फरनगर से बाइक पर घर लौट रहा था। लालूखेड़ी के पास अलीपुर कलां रास्ते के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी तो पुलिस तीनों घायलों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते मेंं देशपाल की मौत हो गई। मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को अभी तहरीर नही दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि देशपाल गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। उसकी घायल बेटी कक्षा दस की छात्रा है। उसके तीन छोटे बेटे अभि, अनिकेत व लवित हैं। शिक्षक की मौत से गांव में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें