मुजफ्फरनगर। भाकियू की बैठक में कई गांवों में कम इंडेंट आने का मामला उठा। किसानों ने विद्युत निगम की समस्या भी रखी। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण समय से नहीं करने वाले अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन की महावीर चौक स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। किसानों ने अपनी समस्याएं उठाई। भंडूरा सहित कई गांवों के किसानों ने आरोप लगाया कि उनके यहां कम इंडेंट जारी होने से कम पर्ची आ रही है। किसानों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने इन गांवों में डीसीओ से बात कर इंडेंट अधिक जारी कराने के लिए कहा। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी ने आश्वासन भी दिया। जिलाध्यक्ष लाटियान ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर संवेदनशील रहें, जो अधिकारी किसानों की पीड़ा नहीं सुनेगा उसे भाकियू घेरने का काम करेगी। चौधरी शक्ति सिंह, पीयूष पंवार, कुलदीप सिरोही, अमित चौधरी, अंकुर मुखिया, अंकित चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, सदर, विकास चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष मोरना, बाबू प्रधान भंडूरा, बाबा इशाक अहमद, संजय खाईखेड़ी, सतीश रॉयल, सत्येंद्र चौधरी, शाहिद आलम, नौशाद मलिक, माजिद राणा, तालिब कुरैशी, मजहर आदि उपस्थित रहे।