युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने कहा कि उन्हें जेल भेजकर पुलिस प्रशासन यह न समझे की वह डर गया। वह जेल से दिमाग रिनीवल होकर आया है। दोपहर बाद थाना परिसर में कार्यकर्ताओं के बीच एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ डॉ रवि शंकर पहुंचे। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि मुआवजा मिलने और मुकदमा वापस होने पर ही धरना समाप्त किया जाएगा। अनिर्णय पर अधिकारी वापस लौट गए।
दूसरे दौर की बातचीत में एसडीएम और सीओ ने भरोसा दिलाया कि 15 दिनों के भीतर आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी। साथ ही रोड जाम का मुकदमा भी खत्म किया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। धरने की अध्यक्षता जयप्रकाश शास्त्री ने की। इस मौके पर राकेश चौधरी, मांगेराम, विदेश मोतला, अशोक घटायन, नवीन राठी, दीपक चौधरी, श्यामपाल चेयरमैन, नीरज चेयरमैन, सागर, गुलबहार राव, सोहनबीरी, राहुल अहलावत, प्रमोद अहलावत, अशोक तोमर, सतेंद्र चौहान, ओमपाल मलिक, राकेश चौधरी, अंकित राठी, मनीष चौधरी, मुजम्मिल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन रोशन पंड़ित ने किया।
कोतवाली के सामने हाईवे पर धरना
युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता कोतवाली के बाहर मेरठ हाईवे पर बैठ गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, अशोक घटायन मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाकर जाम खुलवा दिया।
कोतवाली परिसर में घुसा दिए भैसा-बुग्गी, किसान घायल
कोतवाली पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान काफी किसान भैसा बुग्गी पर सवार होकर पहुंचे थे। अधिक लोग बैठे होने के कारण भैसा बुग्गी पलटने से बची। बुग्गी पर सवार मनीष चौधरी नीचे गिरकर घायल हो गए। भाकियू कार्यकर्ता ने भैसा बुग्गी को कोतवाली परिसर में ले जाकर खड़ा कर दिया।
दोपहर को भाकियू कार्यकर्ताओं ने खाई ताहरी
भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते हुए थाना परिसर में ही भट्टी लगा दी। इस पर ताहरी बनवाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से ताहरी लेकर खाई और धरने पर बैठे रहे।
यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं
हुक्का गुड़गड़ाते रहे पदाधिकारी
थाने में चल रहे धरने पर भाकियू कार्यकर्ता अपने साथ हुक्का लिए हुए थे। यह धरने के बीच आकषर्ण का केंद्र बना था। भाकियू कार्यकर्ता हुक्का गुड़गुडा रहे थे।
यह भी पढ़ें: UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली, लोकसभा चुनाव में UP की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP
जाम से बच्चे रहे परेशान
धरने से पहले पुलिस ने बुढ़ाना तिराहा, फलावदा मोड़ पर वाहनों को रोक लिया। बड़ेे वाहनों को शहर के बाहर से निकाला गया। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही। स्कूल की छुट्टी के दौरान बच्चे जाम में धूप में बिलबिलाते नजर आए। जाम की जानकारी पर इंस्पेक्टर ने छोटे वाहनों को निकलवाया।