इसके अलावा थाना सिखेड़ा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को शराब ठेके के सेल्समैन के साथ दरोगा अशोक भारद्वाज द्वारा अभद्रता और मारपीट के मामले में नैतिक तौर पर जिम्मेदार मानते हुए लाइन हाजिर किया है। सेल्समैन से मारपीट की वीडियो वायरल हुआ था। एसएसपी ने दरोगा अशोक भारद्वाज को मंगलवार रात ही निलंबित कर दिया था। बताया गया कि भौराकलां थाना प्रभारी नवीन भाटी की लापरवाही और शिकायतें मिल रही थी। इसी के चलते उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया।
इन्हें बनाया थाना प्रभारी
नई मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह को शहर कोतवाली प्रभारी, मंसूरपुर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को नई मंडी कोतवाली प्रभारी, अपराध शाखा से धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी थाना सिखेड़ा, पुलिस लाइन से रोजंत त्यागी को प्रभारी थाना मंसूरपुर, स्वाट सेल से सुनील शर्मा को प्रभारी थाना रामराज और रामराज से थाना प्रभारी अक्षय शर्मा को थाना भौराकलां का प्रभारी बनाया है।
छह माह की सबसे बड़ी कार्रवाई
एसएसपी विनीत जायसवाल के छह माह के कार्यकाल की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। एक सप्ताह पहले ही मीरापुर थाने की बीआईटी पुलिस चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को एक ट्रक रोकने पर निलंबित किया था। अब से पहले एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला थाना प्रभारी सहित 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इंस्टाग्राम पर बद्दो एक्टिव, पूर्व DGP के बारे में डाली नई पोस्ट, आखिर कहां छिपा है ढाई लाख का इनामी
किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध धंधा होता है तो उसके लिए प्रभारी को भी नैतिक तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा। लापरवाही और फरियादियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - विनीत जायसवाल, एसएसपी