फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पिता की लाइसेंसी बंदूक की सफाई के दौरान गोली लगने से बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 29 Mar 2023 10:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : पिता की लाइसेंसी बंदूक की सफाई के दौरान गोली लगने से बेटे की मौत हो गई। वहीं, बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में पिता की लाइसेंसी बंदूक साफ करते वक्त चली गोली लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव पीनना में 20 वर्षीय युवक मोहित मंगलवार को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई, जो उसके पेट में जा लगी। गंभीर घायल होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना कार्रवाई कराए बेटे के शव को घर ले गए।

तभी अस्पताल से सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और युवक के शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'
विज्ञापन


शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी संजय कुमार ने बताया पुलिस ने जांच शुरू की है। जरूरत पड़ी तो बंदूक को कब्जे में लिया जाएगा। युवक खेती में अपने पिता का सहयोग करता था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ही परिवार के चार जनाजे एक साथ उठे तो रो पड़ा पूरा खुशहालपुर, शवों को देख बेहोश होकर गिरी बहन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें