फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब की घटना पर सिख समाज में उबाल

विज्ञापन
ननकाना साहिब गुरुद्वारा की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते सिख समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सिखों ने काली पट्टी बांधकर रोष मार्च निकाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की घटना से सिख समाज में आक्रोश व्याप्त है। सिख समाज के काफी संख्या लोग रोडवेज पर एकत्र हुए। यहां से हाथों पर काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट तक रोष मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति और पीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की गई।
जिलेभर के सिख समाज के लोग सुबह से ही रोडवेज स्थित गुरुद्वारे पर एकत्र होना शुरू हुए। काफी तादाद में एकत्र होने के बाद ननकाना साहिब पर हमले और पेशावर में सिख युवक की हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट तक रोष मार्च निकाला। सिख समाज के लोगों ने राष्ट्रपति और पीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में ननकाना साहिब की घटना पर रोष जताया गया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की गई। घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग रखी गई। ज्ञापन देने वालों में अमरजीत सिंह सिडाना, धनप्रीत सिंह बेदी, सतनाम सिंह हंसपाल, जसप्रीत सिंह छाबड़ा, हनी शेखो, हरजीत सिंह, डॉ प्रीतपाल कथूरिया, लखवीर सिंह लक्खी, डॉ हरदीप सिंह, जसवीर सिंह ,बलविंद्र सिंह , हरप्रीत सिह सन्नी, बलबीर सिह, सतपाल सिंह, ज्ञानी गुरुबचन सिंह, तरणजीत सिंह, गुरुदेव सिंह, प्रदीप बेदी, मोहन सिह हंसपाल, हरमोहन सिह नागपाल, राहुल बजाज, कुलदीप सिंह भट्टी, कमल तलवार, राजेश सिंह, अजीत सिंह, हरमीत सिह गंभीर, अमरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का पुतला जलाया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुए हमले के विरोध में बघरा तांगा स्टैंड पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। पत्थरबाजी और हत्या पर रोष जताया। कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, भूरा कुरैशी, अनिल जैन, पवन वर्मा, जीशान, अनिल सिंघल, सुनील वर्मा, मुकेश गुप्ता, शिवकुमार सिंघल, तरूण मित्तल, सुशील कुमार, सुधीर कुमार, ओमवीर सिंह, महेश, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें