फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 'पापा ट्यूशन से सीधी घर आ रही हूं', कहकर गंगनहर में कूद गई छात्रा, दो युवकों ने निकाली लाश

Fri, 19 Dec 2025 08:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मोरना निवासी छात्रा मुजफ्फरनगर स्थित कोचिंग सेंटर से लौट रही थी। परिजनों से कहा था कि थोड़ी देर में घर आ रही है। फिर अचानक ही उसने नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर कोचिंग सेंटर से लौट रही मोरना निवासी छात्रा ने गंगनहर में छलांग लगा दी। दो युवकों ने कड़ी मेहनत कर उसे नहर से बाहर निकाला और ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी छात्रा मुजफ्फरनगर कोचिंग के लिए जाती थी। शुक्रवार को भी वह कोचिंग के लिए गई थी। शाम को परिजनों ने जब उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह वापस आ रही है और बस में है। बस रहकड़ा पुलिया पर है।
इसके बाद परिजनों ने कुछ देर बाद फिर फोन किया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी को लेकर परिजन चिंतित हुए और भोपा की ओर दौड़ पड़े। जब तक भोपा पहुंच पाते उससे पहले ही छात्रा ने गंग नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


राजीव बेनीवाल और एक अन्य युवक ने उसे मुश्किल से बाहर निकाला और सीएचसी पर ले गये। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्यवाही के छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, कई दिन बीत जाने के बाद भी बेलड़ा पुल से नहर में छलांग लगाने वाली वृद्ध महिला व बेहड़ा थ्रू के युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका हैं। परिजन जगह-जगह गंग नहर पर पहरा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें