फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: उज्ज्वल राणा सुसाइड केस में पीटीआई गिरफ्तार, प्रबंधक, प्राचार्य समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 11 Nov 2025 08:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र उज्ज्वल राणा ने प्रताड़ित किए जाने पर आत्मदाह कर लिया था। इस मामले से पूरे वेस्ट यूपी में हड़कंप मच गया। मंगलवार को आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उज्ज्वल राणा। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीस को लेकर उत्पीड़न के बाद डीएवी कॉलेज के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में पुलिस ने पीटीआई संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक और प्राचार्य समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, छात्रों ने बुढ़ाना में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

 

पुलिस ने मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव भंभोरी निवासी पीटीआई संजीव कुमार को खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया था कि पीटीआई ने उज्ज्वल से प्रार्थनापत्र छीन लिया था। उज्ज्वल की बहन सलोनी ने प्रार्थनापत्र देकर प्राचार्य, पीटीआई और पुलिसकर्मियों पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप लगाया था।
 

वहीं डीएवी डिग्री कॉलेज की पूर्व प्रवक्ता आकांक्षा चौधरी के नेतृत्व में कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। छात्र पूर्व प्रवक्ता के आवास पर एकत्र हुए। शाम करीब छह बजे हाथों में मोमबत्ती लेकर छात्रों ने मार्च निकाला। मार्च बड़ौत रोड, चौधरी चरण सिंह तिराहा, महावीर चौक से होता हुआ छात्र उज्जवल के आवास तक पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान आरोपियाें को कड़ी सजा दिए जाने की मांग रखी गई।
 

उज्ज्वल राणा को इंसाफ : अब तक किस दिन क्या हुआ
06 नवंबर : परीक्षा शुल्क को लेकर छात्र की कॉलेज में कहासुनी।
07 नवंबर : प्राचार्य और अन्य लोगों पर पिटाई-उत्पीड़न का आरोप लगाया।
08 नवंबर : छात्र ने कॉलेज में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
09 नवंबर : बुढ़ाना में हंगामा, सफदरजंग में उपचार के दौरान छात्र की मौत।
10 नवंबर : डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे हंगामा, छात्र का अंतिम संस्कार।
11 नवंबर : पहली गिरफ्तारी, आरोपी पीटीआई संजीव कुमार पकड़ा गया।
 
विज्ञापन

इस तरह बनाए गए आरोपी
पुलिस ने पहला मुकदमा प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ दर्ज किया था। परिवार और लोगों ने आपत्ति जताई तो उज्ज्वल की बहन सलोनी राणा की ओर से दोबारा तहरीर दी गई, जिसे पुलिस ने पहले मुकदमे में ही शामिल कर लिया। प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटाआई संजीव कुमार, एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के नाम शामिल किए गए। तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया था। एक अन्य आरोपी का नाम जांच में सामने आया है। पुलिस ने मामले में धारा भी बढ़ाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें