फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर गिरफ्तार: छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ और शोषण का आरोप, परीक्षा में फेल कराने की दी थी धमकी

Sat, 24 May 2025 05:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुज़फ्फरनगर के चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ और शोषण का आरोप लगाया। सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। एसएसपी ने छात्रा से ली जानकारी।

विज्ञापन
आरोपी प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के एक प्रोफेसर को छात्रा से यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा का आरोप है कि प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर प्रोफेसर ने उसे अश्लील हरकतों के लिए मजबूर करने की कोशिश की।

छात्रा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने स्वयं छात्रा से बात कर घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मई को आपके शहर में क्या हुआ

कॉलेज प्रशासन और जिला अधिकारी स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी की देखरेख में की जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें