फरार आरोपियों के नाम-
1. विकास पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम वहलना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
2. उजैफा पुत्र जान मौहम्मद निवासी रहमतनगर खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वादी अर्पित कपडे की दुकान के साथ साथ वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रान्सफर का कार्य भी करते थे। अभियुक्त दानिश व्यापारी अर्पित की अंसारी रोड स्थित कपडे की दुकान के बगल में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था, जिसे स्कूटी से घर से दुकान पर पैसे लाने और ले जाने की पूर्ण जानकारी थी। अभियुक्त ने अपने साथी सुहैल को यह बात बताई।
सुहैल ने अपने साथी उजैफा को दानिश से मिलवाया। इसके बाद उजैफा ने अभियुक्त विकास, अक्षित व कुलदीप को साथ लेकर जीआईसी ग्राउण्ड में इकट्ठा होकर लूट की योजना बनाई। वारदात के दिन शुभम ने वादी की रैकी की और कुलदीप, अक्षित,विकास और उजैफा ने अंसारी रोड पर शंकर स्वीटस के सामने स्कूटी सवार अर्पित जग्गा पर रॉड से हमला कर स्कूटी पर रखे नोटो से भरे दो बैगो को लूटकर भाग गए थे।
आरोपी सुहैल व दानिश योजना के तहत घटनास्थल के आस-पास मौजूद रहकर निगरानी कर रहे थे। वारदात के बाद आरोपियों ने लूटे गए कुछ पैसे आपस में बांट लिए थे। अभियुक्त अक्षित ने लूट के रुपयों से R15 मोटरसाइकिल खरीदी गयी थी। एसएसपी ने घटना का अनवारण करने वाली टीम को नकद 25,000 रुपये से पुरुस्कृत किया है।