फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आसाराम बापू प्रकरण में गवाह के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2022 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में 11 जनवरी 2015 की शाम नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में अखिल गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी परवीन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 11 जनवरी 2015 की शाम नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में महालक्ष्मी एंक्लेव के पास गीता एनक्लेव निवासी अखिल गुप्ता की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह आसाराम बापू के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में गवाह था। इस मामले में षड्यंत्र रचने वाले फरार परवीन कावले को मंडी पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: घोड़ा-बग्गी पर बैठकर निकली बिटिया तो टूट गए सदियों के बंधन, बेटी की धूमधाम से हुई घुड़चढ़ी

नई मंडी कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने हत्यारों को हत्या करने के लिए कहा था। इसके बाद ही नंद गांव आसाराम बापू के आश्रम में रहने वाले नीरज जाट, कार्तिक निवासी पश्चिम बंगाल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में इन दोनों के अलावा साजिशकर्ता प्रवीण कावले व बलवीर राहुल तथा तामराज भी शामिल रहे थे। आरोपी प्रवीण शिवाजी कावले आसाराम बापू का अधिवक्ता था। एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि  गिरफ्तार आरोपी परवीन शिवाजी कावले पुत्र शिवाजी कावले निवासी गांव अंजनहोड़, थाना थारूर, जिला बीड़, महाराष्ट्र का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें