फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सिसौली में भाकियू अध्यक्ष ने परिवार सहित नहीं किया मतदान, नरेश टिकैत बोले-सभी प्रत्याशी हमारे

Thu, 04 May 2023 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाकियू अध्यक्ष ने सिसौली नगर पंचायत के लिए चुनाव में मतदान करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी हमारे परिवार के सदस्य हैं। कस्बे के लोग जिसका चुनाव करेंगे, उसमें ही हमारी सहमति है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने खूब जोर आजमाइश की। जिले की दस निकायों में अध्यक्ष पद पर 118 और सदस्य पद पर 1081 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला करेंगे। जिले में हालांकि शांतिपूर्ण मतदान जारी है। वहीं सिसौली नगर पंचायत सिसौली के लिए टिकैत परिवार ने मतदान नहीं किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सभी प्रत्याशी हमारे परिवार से हैं। ऐसे में तय किया गया कि जनता जो फैसला करेगा, उसमें ही हमारी सहमति होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी के चार जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतारें

गुरुवार को नगर निकाय के लिए पहले चरण का मतदान हुआ। कसबे में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह रहा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पट्टी चौधरान स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही रही। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि तय किया गया कि कस्बे में किसी के लिए मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव शांतिपूर्ण चल रहे हैं। आसपास के जिलों में शांति है, यह बेहद अच्छी बात है। भाईचारा कायम रहना चाहिए, किसी तरह का माहौल खराब नहीं होना चाहिए। नगर पंचायत के चुनाव में सिसौली की जनता के फैसले में ही हमारी सहमति होगी। जनता शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से अपना मतदान करें। उधर, दिनभर भाकियू अध्यक्ष अपने आवास पर ही रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें