मुजफ्फरनगर में टोल कर्मियों को पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के रोहाना कलां में मुजफरनगर-सहारनपुर हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर शनिवार को जबरन गाड़ियां निकालने की कोशिश की गईं। टोल कर्मियों के शुल्क मांगने पर गाड़ी सवार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस से शिकायत की गई हैं। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।