फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साहित्यकार हरपाल सिंह अरुष का निधन, उपन्यास ‘1857 कोई और भी था’ को मिली थी खूब सराहना

Thu, 30 Mar 2023 11:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : साहित्यकार हरपाल सिंह अरुष का निधन हो गया। 1857 की क्रांति पर लिखे गए उनके उपन्यास ‘1857 कोई और भी था’ को खूब सराहना मिली थी।
विज्ञापन
साहित्यकार हरपाल सिंह अरुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमलेश्वर कहानी सम्मान प्राप्त साहित्यकार हरपाल सिंह अरुष (76) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके 14 कविता संग्रह और चार कहानी संकलन प्रकाशित हुए।

विज्ञापन


मूल रूप से बागपत के लूंब गांव के रहने वाले अरुष इन दिनों परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित श्री हरिवृंदावन सिटी में रह रहे थे। वे बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर रहे। चार उपन्यास, दो आलोचना पुस्तकें लिखीं। गुजराती, मलयालम कविताओं का अंग्रेजी और मराठी में अनुवाद किया। 

यह भी पढ़ें: मासूम बचों की हत्या का मामला: हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, वारदात का असली सच उगलेगा पूर्व पार्षद
विज्ञापन


बता दें कि 1857 की क्रांति पर लिखे गए उनके उपन्यास ‘1857 कोई और भी था’ को खूब सराहना मिली थी। मैथिलीशरण सम्मान, यूनीसेफ की ओर से सहस्राब्दि सम्मान, पंडित रामचंद्र शुक्ल सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: आखिर जारी हुई निकाय चुनाव की आरक्षण सूची, यहां देखें पश्चिमी यूपी की पूरी लिस्ट 

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक उनके बेटे सिद्धार्थ अरुष ने बताया कि लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह  10 बजे भोपा रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें