फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिलों के केमिकल को निस्तारित करें

विज्ञापन
मेरठ रोड पर एक होटल में केमिकल रिकवरी पर हुई गोष्ठी में शामिल वैज्ञानिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पेपर मिलों के केमिकल को निस्तारित करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पेपर मिल में केमिकल रिकवरी के कुशल संचालन और प्रक्रिया नियंत्रण को लेकर पेपर मिलों के संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.एके दीक्षित ने केमिकल की रिकवरी किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित एक होटल में हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीपीपीआरआई के निदेशक डाक्टर बीपी थपलियाल, सिल्वरटोन पेपर मिल के अमित अग्रवाल और प्रसून अग्रवाल ने किया। प्रशिक्षण में कागज उद्योग के वरिष्ठ तकनीकी व्यक्तियों ने भाग लिया। इसमें मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, पंजाब, उत्तराखंड, नई दिल्ली और जनपद के पेपर मिलों के संचालक भी शामिल रहे। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर एके दीक्षित ने बताया कि किस तरह पेपर मिलों से निकलने वाले केमिकल का निस्तारण किया जा सकता है। यह केमिकल आम आदमी के लिए नुकसानदेह न बने इसका निस्तारण मिल में ही होना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने प्रशिक्षण भी दिया। केंद्रीय लुग्दी एवं कागज अनुसंधान संस्थान के निदेशक डाक्टर बीपी थपलियाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है। देश भर में कागज के उत्पादन में मुजफ्फरनगर का पहला स्थान है। वरिष्ठ शोधकर्ता आरके नैयर, एसके साहनी ने प्रशिक्षण दिया। बिंदल पेपर के निदेशक अंकुर बिंदल, मयंक बिंदल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें