फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबिलियत परखने को सुपर स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में सुपर स्टूडेंट की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
काबिलियत परखने को सुपर स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद की ओर से हो रही सुपर स्टूडेंट एग्जाम के तहत सोमवार को सरकुलर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा का आयोजन हुआ। कक्षा 11 और 12 के सभी संकायों के 64 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इन विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपनी काबिलियत को परखा। सभी को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

विद्यार्थी में सुपर बनने की चाह होती है। अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद के साथ मिल कर विद्यार्थियों के लिए सुपर स्टूडेंट बनने को एग्जाम करा रहा है। शीर्ष छात्रों की चयन के लिए पहले मल्टी लेबल पर परीक्षा कराई जा रही है। जिले में भी पांच स्कूलों में एग्जाम करा कर प्रत्येक स्कूल से 25 छात्रा चयनित होंगे। सभी का फाइनल एग्जाम बाद में आईएमएस गाजियाबाद में होगा। दस श्रेष्ठ विद्यार्थी चुने जाएंगे। प्रथम को इनाम में लैपटॉप, दूसरे को टेबलेट, तीसरे को मोबाइल फोन दिए जाएंगे, जबकि अन्य सात विजेताओं को घड़ी मिलेगी। सोमवार को सरकुलर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में सुपर स्टूडेंट एग्जाम का आयोजन हुआ। कक्षा 11 के 38 और 12 के 26 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी 64 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य आदेश कुमार ने आभार जताया। एग्जाम में स्कूल कॉर्डिनेटर संजय कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें