पोल्ट्री फार्म तहस-नहस कर लाखों का सामान लूटा
भौराकलां। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद में स्थित पोल्ट्री फार्म ट्रैक्टर चलाकर तहस-नहस कर दिया तथा वहां रखा कीमती सामान लूट लिया। पोल्ट्री फार्म मालिक ने तीन व्यक्तियों को नामजद कर 20 -22 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
गढ़ी नौआबाद निवासी जयवीर का गांव के बाहर कपूरगढ़ मार्ग पर पोल्ट्री फॉर्म है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात गांव का ही एक व्यक्ति अपने दो पुत्रों एवं 20 -22 अज्ञात व्यक्तियों के साथ ट्रैक्टर लेकर पोल्ट्री फार्म पर पहुंचा और पोल्ट्री फार्म को तहस-नहस करना शुरू कर दिया। जयवीर ने रोकने का प्रयास किया तो जयवीर के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जयवीर जान बचाकर गन्ने के खेत में घुस गया। जयवीर ने थाने में आरोपी एवं उसके दो पुत्रों तथा 20 -22 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने पोल्ट्री फार्म पर रखे पोल्ट्री सीड्स, बैटरी, इनवर्टर एवं अन्य लगभग चार लाख रुपए का कीमती सामान ट्रैक्टर में भरकर ले गए। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने बताया कि जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।