फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही

विज्ञापन
जानसठ में जुमे की नमाज को लेकर पैदल मार्च करते सीओ व इंस्पेक्टर। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ/खतौली। कस्बे व क्षेत्र में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सुरक्षा को लेकर सीओ पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। वहीं धार्मिक स्थलों के पास पुलिस बल सुबह से ही तैनात रहा। खतौली में भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने मस्जिदों के आसपास पुलिस बल को साथ लेकर पैदल मार्च किया। 20 दिसंबर को जिले में सीएए को लेकर जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव को देखते हुए इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज को लेकर सभी धार्मिक स्थलों के पास सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें