फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पहलवानों के समर्थन में उतरी शांति सेना, किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
- बृजभूषण शरण को गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई गई
विज्ञापन

- कचहरी में प्रदर्शन कर पहलवानों के लिए मांगा न्याय
अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे पहलवानों के समर्थन में शांति सेना ने कचहरी में प्रदर्शन किया। शहर की सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च किया। अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को इंसाफ मिलना चाहिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट से लेकर शहर के शिव चौक तक शांति सेना के अध्यक्ष मनेश गुप्ता के साथ महिलाओं ने पैदल मार्च किया। यह महिलाएं झांसी की रानी, एसडी मार्केट से होते हुए शिव चौक से रूड़की रोड होकर वापस कलक्ट्रेट पहुंचीं। शिव चौक पर पुलिसकर्मियों ने अध्यक्ष मनेश गुप्ता से बातचीत की। गुप्ता ने कहा कि न्याय की मांग के समर्थन में उनका मार्च है। पहलवानों को न्याय मिलने तक वह अलग-अलग तरीके से अपनी मांग को उठाते रहेंगे। मार्च इसके बाद वापस इसी मार्ग से कचहरी तक निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अल्पना भारती, कुसुम पाल, योगेंद्र कश्यप, प्रमिला गौतम, पुष्पा, सरोज पाल, मुन्नी, सुनीता, सुखबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, स्नेहलता, शशि मलिक, मोनिका, नमिता, ललिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें