गांव बरला में सडक का लोकार्पण करते विधायक प्रमोद ऊटवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार। गांव बरला व कुतुबपुर में विधायक प्रमोद उटवाल ने अपनी निधि से बनवाई गई 800 मीटर पक्की सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने बरला में विधायक निधि से हाईवे से मोहल्ला रामनगर तक 400 मीटर पक्की सड़क व बराबर में नाले का निर्माण कराया। कुतुबपुर में भी 400 मीटर सड़क व नाली का निर्माण कराया। शुक्रवार को विधायक प्रमोद उटवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर दोनों सड़कों का लोकार्पण किया। कार्यकर्ता व ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उनके साथ जेई आनंद कुमार, सहायक अभियंता एससी अग्रवाल, जेई नीरज मीना व भाजपा के बरला मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, राकेश आडवाणी, ऋषिपाल मुनि, विशाल त्यागी, हिमांशु सैनी, विचित्र त्यागी, अनिल वाल्मीकि आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।