फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी का हीरो : दुनिया में सितारे की तरह चमका अर्जुन देशवाल, प्रेरित कर देगी संघर्ष की कहानी

Sun, 08 Oct 2023 01:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : कबड्डी के स्वर्णिम सितारे अर्जुन के संघर्ष की कहानी आपको भी प्रेरित कर देगी।जानिए अर्जुन कैसे प्राइमरी स्कूल के मैदान से निकलकर विश्व का चमकता सितारा बना।
विज्ञापन
अर्जुन देशवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की कबड्डी के स्वर्णिम सितारे अर्जुन देशवाल प्राइमरी स्कूल के मैदान से निकले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए। बसेड़ा के स्कूल में कबड्डी खिलाड़ियों की जोर आजमाइश देखकर पाले में उतरे अर्जुन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब वह टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन गए हैं।

प्राथमिक विद्यालय मलकपुरा में कार्यरत शिक्षामित्र धर्मेंद्र देशवाल ने कबड्डी के इस सितारे को रोशन किया। कोच बताते हैं कि साल 1999 से प्राइमरी स्कूल में कबड्डी का मैदान संचालित किया जा रहा है। 2004 में कानपुर गई स्कूली बच्चों की टीम ने गोल्ड जीता, तब अर्जुन देशवाल एक दर्शक के तौर पर खेल देखने आता था। उसने वर्ष 2006 से खेलना शुरू किया। प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा नंबर एक, हैरिटेज और जनता जनार्दन स्कूलों की टीम से खेलकर प्रतिभा को पंख लगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

विज्ञापन

अर्जुन की मेहनत दूसरे खिलाड़ियों से अलग थी। अपनी लगन के दम पर ही आज वह इस मुकाम तक पहुंचा है। कबड्डी प्रीमियर लीग का बेस्ट खिलाड़ी चुना जाना अहम बात है। दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों के बीच अर्जुन ने हमेशा जिले का नाम ऊंचा किया है। दिलचस्प बात यह है कि प्राइमरी स्कूल के मैदान से खिलाड़ी निकलकर गौरव बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें