फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे जाम से लोग रहे बेहाल

विज्ञापन
खतौली में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे जाम से लोग रहे बेहाल
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर बारिश के चलते घंटों तक जाम लगा रहा। जाम लगने से वाहन सवारों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। पुलिस भी जाम खुलवाने नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश होती रही। कांवड़ पटरी मार्ग पर दो वाहन बारिश के चलते बीच सड़कपर बंद हो गए। चालकों ने वाहनों को स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हो सके। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम और लगातार बारिश होने से वाहन सवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद खराब वाहन स्टार्ट हो सके। इसके बाद ही लोगों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें