मोहल्ला काजियान निवासी पूर्व सभासद अनवर कुरैशी की माता का इंतकाल हो गया था। सोमवार को शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था। अशोका मार्केट के पीछे बने कब्रिस्तान में कब्र खुदाई का काम किया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने वहां पहुंच कर कब्रिस्तान को सैय्यद बिरादरी का बताते हुए कब्र खोदने से मना कर दिया। इतना ही नहीं कब्रिस्तान के दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।