बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पड़ोसी के चार वर्षीय बेटे को खंडहर में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। बालक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बालक को मेडिकल के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका चार साल का बेटा घर के सामने खेल रहा था। तभी उनका पड़ोसी युवक गौतम वहां पहुंचा। वह बालक को बहला फुसलाकर अपने साथ घर के पीछे खाली पडे़ खंडहर में ले गया। आरोप है कि युवक ने बालक के साथ कुकर्म किया।
बालक के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बालक के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना में उनका बेटा घायल हो गया। बालक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।