फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नवाजुद्दीन के भाई ने पहले सीएम को ठगी का ट्वीट किया, फिर कर दिया डिलीट

Fri, 29 Jul 2022 10:43 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

प्रोड्यूसर और पत्रकार शमास नवाब सिद्दीकी ने बुढाना में फिल्म स्टूडियो बनाने के लिए 98 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। बैनामे के बाद पता चला कि जिस जमीन के रुपये दिए गए हैं, उसके कई साझीदार हैं और जमीन भी एक जगह नहीं है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई प्रोड्यूसर शमास नवाब सिद्दीकी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर अपने साथ ठगी होने की बात कही है। मामला गूंजा तो ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए जिस जमीन के 98 लाख रुपये दिए गए, उसमें कई साझीदार हैं और वह कई हिस्सों में बंटी है।

विज्ञापन


प्रोड्यूसर शमास नवाब सिद्दीकी देहरादून में रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करते हुए कहा कि ‘आपके इतने अनुशासन के बाद भी यहां उत्तर प्रदेश में हमारे जैसे फिल्म निवेशक के साथ ठगी होगी तो कैसे लोगों का विश्वास बनेगा। सर, ये ठगी मेरे होम टाउन बुढ़ाना में फिल्म स्टूडियों के लिए, मेरे द्वारा खरीदी गई जमीन में की गई’।

सीएम को ट्वीट करते ही लखनऊ तक मामला गूंजा। इसके कुछ देर बाद शमास ने यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया। उन्होंने बताया कि पहले ट्वीट किया था, लेकिन डिलीट कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही कोई न कोई समाधान निकलने की उम्मीद है।

यह था मामला

प्रोड्यूसर और पत्रकार शमास नवाब सिद्दीकी ने बुढाना में फिल्म स्टूडियो बनाने के लिए 98 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। बैनामे के बाद पता चला कि जिस जमीन के रुपये दिए गए हैं, उसके कई साझीदार हैं और जमीन भी एक जगह नहीं है।

पुलिस को नहीं दी जानकारी : सीओ

सीओ बुढ़ाना विनय गौतम का कहना है कि पुलिस को ठगी की जानकारी नहीं दी गई है। ट्वीट किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसका पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें