फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कांवड़ यात्रा को लेकर नरेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा-डाक और डीजे पर लगे रोक

Thu, 03 Jul 2025 04:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुज़फ्फरनगर में नरेश टिकैत ने कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़ और डीजे कांवड़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेज लाइट, ऊंची कांवड़ और गानों की आवाज से दुर्घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कांवड़ यात्रा के दौरान हो रहे शोर-शराबे और अनियंत्रित गतिविधियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की परंपरा और श्रद्धा बनी रहे, इसके लिए डाक कांवड़ और डीजे कांवड़ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए।

विज्ञापन


नरेश टिकैत का कहना है कि डाक कांवड़ की स्पीड और तेज लाइटों के कारण सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ऊंची-ऊंची कांवड़ और तेज आवाज में बज रहे गाने भी अनुशासन और परंपरा के खिलाफ हैं।

टिकैत ने अपील की कि यात्रा में गाने न बजाए जाएं और इसे श्रद्धा और संयम से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और आयोजन समितियों से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में सख्ती से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


उनके इस बयान के बाद कांवड़ यात्रा में डीजे व डाक कांवड़ को लेकर फिर से बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें