बताया गया कि दोनों इरफान को किनौनी में अपने परिचित सुधीर के खेत पर ले गए। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर इरफान को बेहोश कर दिया। इसके बाद सुधीर को दोनों ने पानी लाने और निगरानी के लिए बाहर भेज दिया। इस बीच इरफान की गला दबाकर और बलकटी से वार कर हत्या कर दी गई और शव वहीं खेत में दबा दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान
सुधीर वापस लौटा तो उसने इरफान के बारे में पूछा तब सच पता चलने पर सुधीर मौके से भाग गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल से शव और बाइक बरामद की। दो आरोपी पकड़े लिए गए हैं। तीसरा मुख्य आरोपी अनवर फरार हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।