जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव में जरा सी चूक हुई तो देश भ्रष्टाचारियों के हाथ में चला जाएगा। भाजपा सरकार ने पिछले 9 साल में पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाने का काम किया है। अपने घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे सब पूरे किए गए। कार्यकर्ताओं को घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच जाना है। सपा, बसपा और रालोद के पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है।
कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडागर्दी खत्म करने का काम किया है। सरकार ने जो घोषणाएं की थी वह निश्चित समय सीमा में पूरी की गई हैं। देश में एक कानून की जरूरत है। सरकार इस पर काम कर रही है। विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया गया।
जितिन प्रसाद ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जनता का धन है कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जनता हमारी आंख-नाक और कान हैं।