फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली ने बाजार को दी बड़ी सौगात

विज्ञापन
दीपावली पर्व पर फुलझाडी जलाती बालिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
करवा चौथ से भैयादूज तक खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिवाली महोत्सव पर बाजार को बड़ी सौगात मिली है। करवा चौथ से लेकर भैयादूज तक बाजार में धन की बारिश हुई। वाहन, वस्त्र, बर्तन, सराफा समेत इलेक्ट्रानिक्स एवं अन्य सेगमेंट में करोड़ों का कारोबार हुआ है। दिवाली पर पटाखों की भी खूब बिक्री हुई।
त्योहारी सीजन ने बाजार को नया रंग दिया है। करवा चौथ से लेकर भैया दूज तक बाजार में खूब धनवर्षा हुई। न केवल घरों को सजाने-संवारने के सामान बल्कि इलेक्ट्रानिक्स, वाहन, सराफा, बर्तन एवं वस्त्र कारोबार में नई चमक आ गई है। दिवाली के बाद सोमवार को अन्य चीजों के शोरूम से तो भीड़ छंट गई, लेकिन मिठाई की खरीदारी जारी रही। जीआईसी मैदान, मंडी और गांधी कॉलोनी में लगे आतिशबाजी के बाजार भी हट गए हैं।
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली पर वाहनों की भी खूब बिक्री हुई है। विहान हीरो शोरूम से दो हजार दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई है जबकि बालाजी हीरो शोरूम से भी 1600 वाहनों की बिक्री हुई। इसी तरह अन्य टू-व्हीलर्स एवं फोर-व्हीलर्स कंपनियों के शोरूम से खूब वाहनों की बिक्री हुई। सोमवार को अधिकांश कंपनियों के शोरूम बंद रहे। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी रंजन का कहना है कि दिवाली का सीजन इलेक्ट्रानिक्स सामानों के लिए काफी फायदेमंद रहा।
एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य होम एंड किचन एप्लाइंसेज की अच्छी बिक्री हुई है। आतिशबाजी विक्रेता यासिर का कहना है कि पटाखों की कुल बिक्री का अंदाज लगाना मुश्किल है, लेकिन बिक्री करोड़ों रुपयों में हुई होगी। मिठाई एवं गिफ्ट आइटम्स में भी खूब खरीदारी हुई है। भैया दूज के लिए मिठाई की बिक्री अभी जारी है। रुड़की रोड पर मिठाई विक्रेता अंकुश बताते हैं कि भैया दूज के लिए मिठाई का स्टॉक तैयार किया गया है। दिवाली पर भी खूब बिक्री हुई है। मावे की बनी मिठाई के साथ लोगों ने गिफ्ट आइटम्स की भी खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

भैया दूज के लिए गोले की खूब मांग
मुजफ्फरनगर। भैया दूज के लिए मिठाई और गोले की खूब मांग रही। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक कर उन्हें मिठाई एवं गोले भेंट करती हैं। इस बार गोलों का रेट 200 से 220 रुपये प्रति किलो है। कुछ समय पहले तक गोले के दाम 250 रुपये प्रति किलो तक चल रहे थे। भैया दूज पर गोलों की भारी खपत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें